नमस्ते दोस्तों, Kia India आज अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV 2026 Kia Seltos का नया जनरेशन मॉडल पेश करने जा रही है। भारतीय बाजार में Seltos कंपनी की पहली SUV थी और अब दूसरी पीढ़ी के साथ यह और भी मॉडर्न, फीचर-पैक्ड और स्टाइलिश अवतार में आने वाली है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने कई टीज़र जारी किए थे और कई बार यह SUV स्पॉट भी हुई, जिससे इसके नए लुक और फीचर्स की झलक मिल चुकी है। चलिए जानते हैं New Seltos India Launch से पहले वह सब कुछ जो आपके लिए जरूरी है।
नया डिजाइन: 2026 Kia Seltos का फ्रेश और प्रीमियम लुक

नई-जनरेशन Seltos का डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल्स के लेटेस्ट स्टाइलिंग लैंग्वेज पर आधारित है। फ्रंट में बड़ा tiger face grille दिया जाएगा, जिसके साथ वर्टिकल LED लाइटिंग एलिमेंट्स SUV को फ्यूचरिस्टिक लुक देंगे। नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, री-डिज़ाइन टेलगेट, और मॉडर्न टेल-लैम्प्स इस SUV की सड़क पर मौजूदगी को और बेहतर बनाएंगे।
फ्रंट और रियर दोनों ही बंपर्स को नया रूप दिया गया है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा मस्कुलर दिखाई देगी। उम्मीद है कि इसमें smooth body panels और flush door handles भी मिलेंगे, जो कार को प्रीमियम फील देंगे। इसके अलावा फ्लैट रूफलाइन, पैनोरमिक सनरूफ और शार्क फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स 2026 Kia Seltos को एक मॉडर्न और स्टाइलिश अपील देंगे।
इंटीरियर: डुअल स्क्रीन और मॉडर्न केबिन लेआउट
नई Kia Seltos का इंटीरियर पूरी तरह से नया अनुभव देगा। केबिन में अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट, नए कलर थीम और प्रीमियम मैटेरियल इस्तेमाल किए गए हैं। SUV में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसमें Kia का ऑफसेट लोगो दिया जाएगा।
सबसे बड़ा बदलाव है इसका dual-screen curved display setup, जो इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक साथ जोड़ता है। इसके अलावा कई फिजिकल बटन और rotary controls भी दिए गए हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और आसान हो जाता है। कुल मिलाकर, केबिन का लुक क्लीन, मॉडर्न और टेक-फ्रेंडली है।
फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का पूरा पैकेज
2026 Kia Seltos अपने सेगमेंट में एक बार फिर फीचर्स का नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:
- Dual-zone climate control
- Ventilated front seats
- Wireless charger
- Electronically adjustable seats
- 360-degree camera
- Electronic parking brake
- Level-2 ADAS (जैसे adaptive cruise control, lane keep assist, AEB आदि)
ये सभी फीचर्स इसे Hyundai Creta, Honda Elevate और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसे मॉडलों की तुलना में और आकर्षक बनाते हैं। New Seltos 2026 अपने tech-loaded cabin की वजह से नई पीढ़ी के खरीदारों को खास पसंद आएगी।
पावरट्रेन: वही भरोसेमंद इंजन, बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद
लॉन्च के समय नई Seltos में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस ही मिलने की संभावना है। इसमें तीन इंजन विकल्प दिए जाएंगे:
- 1.5L NA Petrol – 114 hp, 144 Nm
- 1.5L Turbo Petrol (TGDi) – 158 hp, 253 Nm
- 1.5L Diesel – 115 hp, 250 Nm
ये इंजन अपने स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतरीन ड्राइव क्वालिटी के लिए पहले से ही लोकप्रिय हैं। मैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक—तीनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई Seltos में NVH लेवल और ड्राइविंग डायनामिक्स को भी सुधारा गया है।
राइवल्स: किससे होगी टक्कर?
लॉन्च के बाद 2026 Kia Seltos निम्नलिखित SUVs को कड़ी चुनौती देगी:
- Hyundai Creta
- Tata Sierra
- Maruti Suzuki Victorious
- Honda Elevate
- Toyota Urban Cruiser Hyryder
इसके अलावा, जल्द लॉन्च होने वाली Renault Duster और Nissan Tekton भी इस सेगमेंट में नए विकल्प बनेंगी। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद, Seltos अपने फीचर्स, स्टाइल और ब्रांड वैल्यू की वजह से मजबूत दावेदार बनी रहेगी।
निष्कर्ष: 2026 Kia Seltos और भी मजबूत वापसी
नई-जनरेशन Kia Seltos 2026 स्टाइल, कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का संतुलित पैकेज बनने वाली है। मॉडर्न डिज़ाइन, डुअल-स्क्रीन कॉकपिट, लेवल-2 ADAS और प्रैक्टिकल फीचर्स इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में और भी दमदार बनाते हैं। इसकी लॉन्चिंग का इंतजार भारतीय कार-प्रेमियों के बीच काफी समय से था, और अब यह SUV अपने नए अवतार में मार्केट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताओ। धन्यवाद।
Read More: Maruti Suzuki Celerio: कम बजट में घर लाएँ यह हैचबैक, जानें कीमत, वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स