Dhurandhar एक बहुप्रतीक्षित हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्हें ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जो एक रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।
यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और जासूसी, देशभक्ति, विश्वासघात, और बलिदान की कहानी को रोमांचक ढंग से पेश करती है। तो जानते है हम ‘धुरंधर’ के कथानक, कलाकारों, निर्माण, और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

कहानी के बारे में
आपको बता दे की ‘धुरंधर‘ एक हाई-वोल्टेज जासूसी थ्रिलर है, जो 1970 और 1980 के दशक में भारत की खुफिया एजेंसी RAW के गुप्त ऑपरेशंस से प्रेरित है। फिल्म की कहानी अजीत डोभाल के किरदार से घूमती है, जो एक साहसी और बुद्धिमान RAW एजेंट हैं। रणवीर सिंह इस किरदार को निभाते हैं, जो दुश्मन के इलाके में अंडरकवर मिशन पर जाता है। उसका मिशन है एक बड़े राष्ट्रीय संकट को रोकना और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल करना। इस दौरान वह अपनी जान जोखिम में डालकर कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना करता है।
कहानी में भारत-पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव का बैकग्राउंड है, जो इसे और भी रोमांचक बनाता है। फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के कारण वास्तविकता के करीब लगती है, लेकिन साथ ही इसमें सिनेमाई भी भरपूर है।
स्टार कास्ट के बारे में
रणवीर सिंह
आपको बता दे की रणवीर सिंह के जन्मदिन पर ‘धुरंधर‘ का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है ,इसके साथ रणवीर सिंह की नयी फिल्म ‘धुरंधर’ जिसमे वह एक डैशिंग लुक में दिख रहे है ,इस फिल्म को जिओ स्टुडिओज़ और बी2बी स्टुडिओज़ ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म में उनका किरदार एक सख्त, बुद्धिमान और निडर जासूस का है, जो अपने मिशन के लिए कुछ भी कर सकता है। रणवीर ने इस किरदार को पूरी तरह से जीवंत कर दिया है।
आर. माधवन
आर. माधवन का किरदार भी फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है। कई लोगों का मानना है कि उनका किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित है, और उनकी लुक और अभिनय ने इस बात को और खास किया है। माधवन ने अपने किरदार को गहराई के साथ निभाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस शांत लेकिन प्रभावशाली है, जो फिल्म की गंभीरता को और बढ़ाती है।
संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
संजय दत्त ने फिल्म में एक एंर्टी-हीरो का किरदार निभाया है, जो कहानी में एक अलग रंग लाता है। उनकी दमदार आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं। अक्षय खन्ना ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उनका अभिनय हमेशा की तरह सहज और प्रभावी है। अर्जुन रामपाल भी अपने किरदार में जमे हैं और एक्शन सीन्स में उनका योगदान उल्लेखनीय है। इन सभी कलाकारों की जुगलबंदी फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है।
‘Dhurandher’ के Director
आदित्य धर ने एक बार फिर साबित किया कि वह देशभक्ति और जासूसी थ्रिलर फिल्मों के मास्टर हैं। ‘उरी’ की सफलता के बाद, ‘Dhurandher’ में उन्होंने एक बार फिर अपनी कहानी कहने की कला का प्रदर्शन किया है। फिल्म का हर सीन बहुत सावधानी से बनाया गया है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का सही मिश्रण है। आदित्य ने सच्ची घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
‘धुरंधर’ कब रिलीज़ होगी
यह ब्लॉकब्लस्टर फिल्म ‘Dhurandher’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म प्रभास की ‘द राजा साहब’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई, जिसके कारण इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिल्म की मजबूत कहानी और स्टार पावर को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है
सिनेमैटोग्राफी और एक्शन
‘Dhurandher‘ की सिनेमैटोग्राफी शानदार है। खासकर अंडरकवर मिशन और एक्शन सीन्स को फिल्माने में डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर की मेहनत साफ दिखती है। गहरे और मध्यम रोशनी वाले दृश्य रणवीर के किरदार की गंभीरता को और उभारते हैं। एक्शन सीक्वेंस बहुत ही रियलिस्टिक और रोमांचक हैं। चाहे वह हाथों-हाथ की लड़ाई हो या हाई-टेक जासूसी दृश्य, हर सीन दर्शकों को बांधे रखता है।
निष्कर्ष
‘Dhurandher‘ 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो अपनी शानदार स्टार कास्ट, तीव्र एक्शन, और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी के कारण चर्चा में है। रणवीर सिंह का नया अवतार, आदित्य धर का निर्देशन, और हनुमनकाइंड का पंजाबी रैप इस फिल्म को खास बनाते हैं। यह फिल्म न केवल एक्शन और थ्रिलर प्रेमियों के लिए, बल्कि देशभक्ति और जासूसी कहानियों के शौकीनों के लिए भी एक शानदार अनुभव होने वाली है। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ देखने के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह रणवीर सिंह का धमाकेदार कमबैक होने वाला है!